Faridabad News: पुलिस लाइन के लिए सुनपेड़ गांव की पंचायत भूमि देने के विरोध में ग्रामीण
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। ग्राम सुनपेड़ की पंचायत एवं सामूहिक भूमि पर प्रस्तावित नई पुलिस लाइन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को प्रतिनिधित्व-सह-आपत्ति सौंपकर करीब 19 एकड़ चार कनाल 15 मरले भूमि को पुलिस विभाग को आवंटित या हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें जानकारी मिली है कि इस भूमि पर पुलिस कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टर, अधिकारियों के आवास, पुलिस पब्लिक स्कूल तथा अन्य सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की इतनी बड़ी और मूल्यवान पंचायत भूमि दूसरे विभाग को स्थायी रूप से दिए जाने से भविष्य में गांव के विकास कार्य प्रभावित हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.