Faridabad News: पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ तीन आरोपियों के किया गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध जांच शाखा बॉर्डर की टीम ने 1.588 किलोग्राम अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नोएडा से करीब चार लाख रुपये में अफीम खरीदकर लाए थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी रानू को भी नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 16 अक्तूबर को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम को सूचना मिली थी दो युवक नशीला पदार्थ लेकर आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पल्ला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विपिन और सुखवीर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.588 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.