Faridabad News: पुलिस थाने से दस मीटर दूर युवक का अपहरण कर हाथ-पैर तोड़े
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। होडल में मंगलवार दोपहर पुलिस थाने से करीब दस मीटर दूर बाजार से 22 वर्षीय युवक चिंटू का अपहरण कर लिया गया। तीन बाइकों और कार में आए बदमाश उसे यूपी के जंगल में ले गए। वहां हथौड़े और सरिया से हमला कर हाथ पैर तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक चिंटू गांव करमन का रहने वाला है और किसी मामले में पुलिस जांच में शामिल होने के लिए थाने आया था। दोपहर करीब दो बजे वह आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए थाने से बाहर निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार, बदमाश पहले उसे बाइक पर कुछ दूर तक ले गए। इसके बाद एक कार में बैठे अन्य लोगों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि गांव से बाहर ले जाने के बाद करीब दस से 15 लोगों ने उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.