Faridabad News: पुलिस आयुक्त कार्यालय में 150 कर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच
फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पुलिस कर्मचारियों की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 150 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों में आंखों से संबंधित आंशिक कमी सामने आई, जिन्हें चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक और वेलफेयर इंचार्ज इंस्पेक्टर माया मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.