फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। टाउन नंबर-1 मार्केट में 21 अगस्त की रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर युवकों ने पथराव कर दिया। पथराव में एसपीओ राजकुमार के सिर में चोट लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी लोकेश, निखिल और पवन कुमार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज, पथराव कर चोट पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार एसपीओ राजकुमार थाना कोतवाली में ईआरवी राइडर ड्यूटी पर तैनात हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार रात करीब साढ़े 12 बजे वह साथी पुलिसकर्मी के साथ गश्त कर रहे थे। मेन मार्केट में दिल्ल...