फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-11 स्थित लड़कियों के पीजी से बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा का लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। पीजी संचालिका की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और चोरी हुए लैपटॉप को बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 निवासी दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह अपने मकान में लड़कियों का पीजी चलाती हैं। पीजी में हरियाणा के हांसी निवासी कीर्तिका रहती है। वह वाईएमसीए कॉलेज, फरीदाबाद में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज की छुट्टियां होने के कारण कीर्तिका एक अक्तूबर को अपने घर चली गई थी। पांच अक्तूबर को जब वह वापस पीजी ...