फरीदाबाद, सितम्बर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाले छात्रों को मोटा किराया देने के बावजूद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की तरह यहां भी एक कमरे में पांच से छह छात्रों को ठहराया जा रहा है। वहीं अकेले कमरा लेने पर छात्रों को 15 हजार रुपये तक प्रतिमाह किराया देना पड़ता है। पीजी संचालकों के अनुसार चार-पाँच छात्रों के एक साथ रहने पर प्रति छात्र करीब पाँच हजार रुपये मासिक किराया लिया जाता है। इसमें भोजन भी शामिल होता है। छात्रों का कहना है कि पीजी में रहने के लिए परिजनों की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करने के बावजूद उन्हें बेहतर सुविधाएं नहीं मिलतीं। पीजी के आरओ या वाटर कूलर से मिलने वाला पानी कितना शुद्ध है, इसकी भी कोई निश्चितता नहीं होती। ऐसे मे...