फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित मेवात कैडर के प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) पद के लंबित और पूर्व में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 28 जुलाई को किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का सत्यापन 25 और 26 जुलाई को पूरा नहीं हो पाया था या जो किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें सुबह 8 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-1 (टंकी वाला स्कूल), नूंह में पहुंचना होगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...