फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रौब जमाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल का फोटो अपलोड करने के आरोप में गांव दुधौला निवासी तरुण के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को एएनसी स्टाफ दीघोट में तैनात पीएसआई आलोक कुमार टोल टैक्स गदपुरी पर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि गांव दुधौला निवासी तरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट चौधरी तरुण नंबरदार पर पिस्टल का फोटो अपलोड कर रखा है। इसके बाद पीएसआई ने अपने मोबाइल से संबंधित अकाउंट की जांच की तो वहां हथियार की पोस्ट मिली।पुलिस के अनुसार, युवक ने समाज में अपना प्रभाव और भय बनाने के उद्देश्य से हथिया...