Faridabad News: पिता के साथ गैस सिलेंडर भरवाने निकले किशोर को अर्थमूवर ने कुचला, पिता भी घायल
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। पिता के साथ मोटरसाइकिल पर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे 14 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई,जबकि उसके पिता भी घायल हो गए। डबुआ-पाली रोड पर भांखरी के पास मोटरसाइकिल का हैंडल डंपर से टकराने के बाद किशोर और उसके पिता सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे अर्थमूवर का पहिया किशोर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अर्थमूवर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मेवला महाराजपुर निवासी अजीत यादव मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने 14 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के साथ मोटरसाइकिल से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए निकले थे। घर में गैस खत्म होने के कारण खाना नहीं बना था। अजीत मोटरसाइकिल चला रहे थे, जबकि प्रिंस सिलेंडर लेकर पीछे बैठा था.
हादसे का विवरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.