फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। मातृ वंदना योजना के तहत छह हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 1.49 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जिला झुंझुनू, राजस्थान निवासी अक्षय उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिव कॉलोनी, गांव जाजरू निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि उनकी देवरानी को बेटी हुई थी। उत्तर प्रदेश सरकार की मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली छह हजार रुपये की सहायता राशि के संबंध में नौ अक्तूबर 2026 को उनके देवर प्रवेश का फोन आया। प्रवेश ने बताया कि योजना की राशि उनके खाते में नहीं आ रही है। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अ...