फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अदालतों में लंबे समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिले में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0' विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के तत्वावधान में यह अभियान एक अगस्त से 31 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर विवादों का सरल, किफायती और सौहार्दपूर्ण समाधान कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की ओर से अभियान का संचालन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। सीजेएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यस्थता विवाद निपटारे का प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्ष बातचीत और आपसी सहमति से विवाद ...