फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सैनिक कॉलोनी स्थित अचीवर्स कॉलोनी के सैकड़ों निवासी रविवार को पूर्व प्रधान राकेश धुन्ना के नेतृत्व में बड़खल विधायक धनेश अदलखा के एनएच-1 स्थित कार्यालय पहुंचे। लोगों ने सैनिक कॉलोनी में पेयजल संकट और अचीवर्स कॉलोनी में पानी और बिजली की समस्या से विधायक को अवगत कराया। अचीवर्स कॉलोनी के निवासियों ने क्षेत्र को नगर निगम के अधीन लाने की मांग भी रखी, ताकि विकास कार्य तेजी से हो सकें। विधायक धनेश अदलखा ने आश्वासन दिया कि सैनिक कॉलोनी की पानी की समस्या का 2-3 दिन में समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अचीवर्स कॉलोनी को नगर निगम के अधीन लाने की मांग को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ईस्ट वेस्ट परियोजना के निर्माण को मिलेगी रफ्तार पूर...