फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- सेक्टर-86 में हादसे में बच्चे की मौत Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 में पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर को पीछे करते समय उसका पहिया बच्चे पर चढ़ गया। हादसे में बच्चे की मौके ही मौत हो गई। बच्चे का 12 अक्तूबर को जन्मदिन था। परिजन बच्चे के पहले जन्मदिन को मनाने की तैयारियों में जुटे थे। परिवार के इकलौते बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता जितेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को उनका बेटा राहुल सड़क किनारे बैठकर खेल रहा था। वह उस समय कमरे के अंदर थे। कुछ देर बाद बाहर से बच्चों के शोर की आवाज सुनाई दी। बाहर पहुंचे तो देखा कि राहुल पानी के टैंकर की चपेट में आया था। पानी का टैंकर लेकर ...