Faridabad News: पानी के टैंकर ने दो साल के बच्चे को कुचला, मौत
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। गांव सीकरी झुग्गियों में आरओ पानी बेचने वाले टैंकर ने दो साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के पिता चेतन सिंह यहां झुग्गी में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह घर-घर आर का पानी बेचने वाला टैंकर पानी लेकर पहुंचा था। इस दौरान बच्चा गली में खेल रहा था। चालक ने पीछे देखे बिना टैंकर बैक कर दिया। टैंकर का टायर पीछे खेल रहे बाॅबी के सिर पर से उतर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। अभी परिवार ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसी तरह दो दिन पहले ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 में एक पानी के टैंकर ने बैक होते समय पीछे खेल रहे एक साल के बच्चे को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.