फरीदाबाद, अगस्त 1 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट पलवल ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव फुलवाड़ी निवासी तुषार के रूप में हुई है।एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कैंप में दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दक्षिण मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को फरीदाबाद जिले के तिगांव रोड, बल्लभगढ़ क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत क...