फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी के सेक्टरों में बने पार्क अब रात के समय सजावटी रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पांच सेक्टरों के पार्कों में सजावटी लाइटें लगाने की तैयारी की है। इस योजना पर करीब 1.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। सेक्टर 2, 62, 64, 65 और 56-56ए के पार्कों में रात के समय पर्याप्त सजावटी रोशनी की व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइट से ही काम चलाया जा रहा है। इससे पार्कों में आकर्षक रोशनी नहीं हो पाती और रात में पार्कों की खूबसूरती भी फीकी नजर आती है। फुटपाथ और ट्रैक के आसपास भी सजावटी रोशनी का अभाव है। ऐसे में पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करन...