फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में पिछले पांच वर्षों के दौरान खादी के तिरंगे की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पांच वर्ष पहले तक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में खादी के करीब दो हजार तिरंगे बिकते थे। अब हर घर तिरंगा अभियान के बाद लोगों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर उत्साह बढ़ा है। इसके चलते खादी के तिरंगे की मांग करीब 75 फीसदी तक बढ़ी है। जिले में लोग खादी के तिरंगे खरीदकर अपने घरों की छतों और बालकनी में फहरा रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें खींचकर उन्हें अपने सामाजिक माध्यम खातों पर भी साझा कर रहे हैं। इससे तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता और उत्साह बढ़ा है। जिले में खादी ग्रामोद्योग की दुकानों के अलावा कपड़े की दुकानों पर भी लोग खादी के तिरंगे खरीदने...