फरीदाबाद, अक्टूबर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश गुरुवार से लागू होने के पहले दिन ही बेअसर नजर आया। शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों से पीयूसी प्रमाणपत्र मांगने की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दी। निगरानी के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे की व्यवस्था भी नजर नहीं आई। वाहन चालक पंपों पर सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। कर्मचारियों ने भी साफ कहा कि उनके पास पीयूसी जांचने के संबंध में कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। गुरुवार को हिन्दुस्तान टीम ने शहर के प्रमुख पेट्रोल पंप अजरौंदा चौक, नीलम चौक, बाटा चौक और सेक्टर-11 सहित कई स्थानों पर जाकर मौके की स्थिति देखी। इस दौरान कहीं भी पीयूसी की जांच के लिए अलग से कर्...