फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। रोहता पट्‌टी होडल में रात्रि के करीब सवा दो बजे पशु तस्करी का विरोध करने पर तस्करों ने एक घर पर गोली चला दी। गोली लोहे के गेट को छेदती हुई निकल गई। इस घटना में कोई भी घायल नहीं है। होडल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार रोहता पट्‌टी निवासी महेंद्र ने दी शिकायत में कहा है कि वह रात्रि के समय बाथरूम जाने के लिए उठा था। उसने देखा कि कुछ लोग सड़क पर घूम रही दो गायों को रस्सियों से बांधकर ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: घेर का ताला तोड़कर पांच पशु चोरी पीड़ित के पशुओं को बांध कर ले जाने के बारे में पूछने पर वे मौके से भाग गए। आरोप है कि करीब पांच मिनट बाद आरोपी दोबारा आए और उनके घर पर गोली चला दी।...