Faridabad News: पवन इलेवन ने पीसीके कप जीता
फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान में 87वें पीसीके कप का फाइनल मुकाबला पवन इलेवन और हैवोक इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पवन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैवोक इलेवन को 51 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर हैवोक इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पवन इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। सत्यम यादव ने 124 रन और साहिल ने 89 रन की शानदार पारियां खेलीं। हैवोक इलेवन की ओर से कन्हैया ने एक मात्र विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैवोक इलेवन की टीम आठ विकेट पर 213 रन ही बना सकी। कन्हैया ने 63, आशीष नसवा ने 41 और योगेश ने 39 रन बनाए। पवन इलेवन की ओर से सैफ ने तीन और साहिल ने दो विकेट हासिल किए। सत्यम यादव को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.