Faridabad News: पल्ला पुल के पास हादसे में युवक की मौत
फरीदाबाद, अगस्त 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पुराने पल्ला पुल के पास बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत की सूचना पुलिस के अनुसार, पल्ला थाना क्षेत्र की पोप कॉलोनी, निहाल सिंह फार्म निवासी राकेश ने शिकायत में बताया कि उनका बड़ा बेटा अजीत कुमार कपड़ों के शोरूम में काम करता था। 30 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पुराने पल्ला पुल से आगे बाईपास रोड पर सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर स्थिति मौके पर अजीत सड़क किनारे फुटपाथ के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर से काफी खून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.