Faridabad News: पलवल शहर में रात आठ बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। पलवल शहर में सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश, संचालन और पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होकर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। आदेश के मुताबिक अलीगढ़ की ओर से पलवल आने वाले मालवाहक वाहन प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन्हें केजीपी के रास्ते गांव पेलक होते हुए एनएच-44 से मथुरा-आगरा जाने या केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर जाने के निर्देश दिए गए हैं। फरीदाबाद की ओर से आने वाले भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों को पलवल शहर में प्रवेश करने के बजाय फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर मथुरा-आगरा की ओर जाना होगा। सोहना, नूंह, हथीन रोड, अलालपुर रोड, रसूलपुर रोड और अलालपुर के रास्ते मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.