Faridabad News: पलवल में 1.14 करोड़ के विकास कार्यों का शनिवार को होगा शुभारंभ
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। शहर में सड़क और नाली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर परिषद की ओर से दो महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शनिवार 22 अगस्त को सुबह 9:30 बजे प्रकाश विहार, एपेक्स अस्पताल के पास आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों का शुभारंभ करेंगे। दोनों परियोजनाओं पर कुल 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खेल राज्य मंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीतिन शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 18 में 38.30 लाख रुपये की लागत से एपेक्स अस्पताल से शिव मंदिर के पास स्थित डेयरी तक सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन के साथ जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वार्ड नंबर 22 की विभिन्न गलियों में 76.26 लाख रुपये की लागत से आईपीबी सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.