फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। मुंडकटी थाना अंतर्गत सौंध गांव के सुंदरनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस विवाद में आठ लोग घायल हो गए। हमलावरों द्वारा घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाशचंद के मुताबिक, सुंदरनगर निवासी सूरज ने शिकायत में बताया कि 29 अक्टूबर को उसका भाई नरवीर डाडका माइनर पुल के पास से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी सुरेंद्र, आकाश, बृजमोहन, खेमी और जितेंद्र ने उसके साथ मारपीट की।इसके बाद आरोपी दुकान पर पहुंचे और सूरज के पिता बिजेंद्र के साथ भी मारपीट की। घायलों को इलाज के लिए होडल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।शिकायत के अनुसार, अगले दिन सूरज अपने भाई के घर से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसका...