Faridabad News: पलवल पुलिस ने पौधरोपण अभियान चलाया
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: पलवल। जिला पुलिस लाइंस और सभी पुलिस थानों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और पुलिस परिसरों को हरा-भरा बनाना रहा। इस दौरान छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। अभियान की खास बात यह रही कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी एक पुलिस कर्मचारी को सौंपी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.