Faridabad News: पलवल-नूंह से दूध की आपूर्ति, फरीदाबाद में बन रहीं सस्ती मिठाइयां
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही शहर में मिलावट और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। स्मार्ट सिटी में पर्याप्त दूध का उत्पादन नहीं है। ऐसे में पलवल और नूंह से दूध की आपूर्ति की जा रही है। वहीं एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। इन मिठाइयों के दाम मार्केट से 60 से 70 फीसदी तक कम होते हैं। इसके चलते इन मिठाइयों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते रहते हैं। हर वर्ष खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से यह सस्ती और मिलावटी मिठाइयाें की फैक्ट्री पूरे वर्ष जारी रहती है। यह भी पढ़ें- Delhi News: अभियान: दूध, मावे और पनीर की बढ़ती मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.