फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को लेकर हिन्दुस्तान की ओर से चलाए जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने खबरों पर संज्ञान लेते हुए पलवल और हथीन में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक लिए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में मिलावट मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: मिलावट पर एक दूसरे जिलों में टीमों की ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाईखाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी ईश्वर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को पलवल के कैलाश नगर स्थित रूप चंद डेयरी और रतन डेयर...