Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में नई पेयजल लाइन बिछाने की तैयारी
फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पर्वतीया कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की तरफ से अगले महीने से कॉलोनी में नई पेयजल लाइन के साथ सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को पांच माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में सीवर और पेयजल की लाइन कई वर्ष पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सीवर का गंदा पानी आए दिन गलियों में भरा रहता है। वहीं पानी की लाइन में लीकेज होने घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहती है। कई बार घरों में गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायतें सामने आती है। इसे लेकर लोग निगम अधिकारियों को भी शिकायतें कर चुके हैं। जिन्हें देखते हुए निगम ने कॉलोनी नई पेयजल और सीवर लाइन डालने की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.