फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में परिवार पहचान पत्र के डाटा का विशेष सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परिवारों की आय, मकान और सदस्यों के व्यवसाय से जुड़ी जानकारी की जांच होगी। जिला प्रशासन ने यह पूरी प्रक्रिया 2 अक्तूबर तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन का कार्य पारदर्शिता और गंभीरता के साथ किया जाए। विशेष रूप से 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय की वास्तविक स्थिति की जांच कर रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: परिवार पहचान पत्र का डाटा दुरुस्त करने के लिए गांवों मे...