Faridabad News: परिवार पर चाकू-फावड़ा और कुल्हाड़ी से किया हमला
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव खांबी में रास्ता रोककर एक परिवार पर करीब 15-20 लोगों की ओर से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने चाकू, फावड़ा, कुल्हाड़ी और देशी कट्टे से हमला किया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज हैदर के अनुसार खांबी गांव निवासी रामकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त की शाम वह अपने बेटे अंकित के साथ नए मकान से पुराने मकान की ओर जा रहा था। रास्ते में शिवम, टिंकू और दिनेश के घर के सामने कई मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। रास्ते से हटने को कहने पर आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद बाहर से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.