फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 26वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन सेक्टर-19 स्थित अग्रसेन भवन में धूमधाम मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि लगभग 150 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 46 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों को फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन ब्रह्मप्रकाश गोयल, युगल मित्तल, भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा एवं एडवोकेट संध्या गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, राजीव गोयल, प्रधान डॉ. ब्रहम प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मनोहर ...