फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने किसानों से फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को खेतों में सक्रिय निगरानी करने और किसानों से लगातार संपर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी जाए। उपायुक्त ने भुवन एप और सीआरएम योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। फसल अवशेष खेत में मिलाने पर किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पराली का करें प्रबंधन, उर्वरता बढ़ेगी और प्रदूषण भी घटेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...