Faridabad News: पति ने परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। मुजेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहना रोड पर लाल कोठी के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर घर में ज्वलनशील पदार्थ छिड़क उन्हें जान से मारने की नियत से आग लगाने का आरोप लगाया है। घर में अचानक आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन सात वर्षीय बेटा वंश आग की चपेट में आने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। लाल कोठी के नजदीक किराए के मकान में रहने वाली 35 वर्षीय रेणु ने बताया कि उसकी शादी राजू के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। एक बार चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.