Faridabad News: पड़ोसी पर महिला को बहला-फुसलाकर भगाने और दो लाख रुपये व जेवर ले जाने का आरोप, केस दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: पलवल ,होडल अजित कुमार। बेढ़ा पट्टी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी की द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी 32 वर्षीय पत्नी रविता घर से पड़ोसी अनिल के साथ चली गई। आरोप है कि रविता अपने साथ आधार कार्ड, दो बैग, घर के सभी सोने-चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद भी ले गई। आरोप है कि उसने पहले कई बार अनिल को समझाया था, लेकिन उसने अपनी हरकत नहीं छोड़ीं। साथ ही आरोप लगाया कि अनिल और उसकी पत्नी ने मिलकर उसके बच्चों को भी जान से मारने की कोशिश की थी।होडल थाना प्रभारी बलजीत के अनुसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.