Faridabad News: पड़ताल: खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत
फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डबुआ कॉलोनी स्थित तक्षशिक्षा स्कूल के पास नगर निगम के ट्यूबवेल में करंट आने से तीन पशुओं की मौत के बाद भी बिजली निगम की ओर से कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं, जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। शहर दो दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। मंगलवार को डबुआ काॅलोनी में नगर निगम के ट्यूबवेल में करंट आने से पास में घूम रहे तीन पशुओं की चपेट मं आने से मौत हो गई थी। गनीतम रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति वहां नहीं था।
खुले ट्रांसफार्मर का खतरा वहीं दूसरी तरफ एनआईटी, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, बल्लभगढ़, मुजेसर, पल्ला और ग्रेटर फरीदाबाद के कई सेक्टर व कॉलोनियों में ट्रांसफार्मर आबादी के बीच खुले में रखे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.