फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। रजिस्ट्री पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों और धीमे सर्वर के विरोध में पटवारियों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल की वजह से जमीन-जायदाद से जुड़े काम कराने के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों को दिनभर भटकना पड़ा।

सरकार के खिलाफ रोष इंतकाल का काम दोबारा शुरू करने के सरकारी आदेश से नाराज पटवारियों ने सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कानूनगो और तहसीलदारों ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। पटवारी सुबह करीब 10 बजे पटवार घरों में ताला बंदी कर टाउन पार्क में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि रजिस्ट्री और इंतकाल से जुड़े काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पोर्टल में लगातार तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। सर्वर धीमा होने के ...