Faridabad News: पंप पर ट्रक का सीएनजी सिलेंडर फटने से हड़कंप
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। मेवला महाराजपुर स्थित पंप पर शनिवार आधी रात के बद करीब दो बजे मिक्सर ट्रक का सीएनजी सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ट्रक में लगे चार अन्य सिलेंडर भी उछलकर दूर जा गिरे। इनमें से दो सिलेंडर पंप की डिस्पेंसिंग मशीन से टकराए, जबकि तीसरा करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरा। चौथा सिलेंडर पंप की चारदीवारी के बाहर जा गिरा। अचानक हुए धमाके से पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
धमाके से पंप परिसर में मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे मिक्सर ट्रक मेवला महाराजपुर स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने आया था। गैस भरने के दौरान ट्रक का एक सीएनजी सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके के साथ ही ट्रक में लगे अन्य चार सिलेंडर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.