Faridabad News: पंचायतों को गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ग्रामीण युवाओं के समूहों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाए। यह निर्देश राज्य स्तरीय टास्क फोर्स, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, हरियाणा के वाइस चेयरमैन रविन्द्र जागलान ने बल्लभगढ़ खंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि गांवों में ग्रे-वाटर प्रबंधन के तहत तैयार किए जा रहे तालाबों के पानी के पुनः उपयोग के मॉडल विकसित किए जाएं। पंचायती राज विभाग के एसडीओ इन मॉडलों को तैयार करें, जबकि मत्स्य विभाग ग्राम पंचायतों को तालाबों में मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करे। इससे पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.