Faridabad News: नौकरी न मिलने से परेशान छात्रा ने खुद रची थी हमले की कहानी
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में बीसीए की छात्रा पर नकाबपोश द्वारा ब्लेड से हमले की कहानी उसने खुद ही रची थी। छात्रा पार्ट टाइम नौकरी नहीं मिलने से परेशानी थी और उसने खुद ही ब्लेड से अपने हाथ व चेहरे पर चोट पहुंचाई थी। बाद में परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए उसने पुलिस को नकाबपोश द्वारा हमले की कहानी सुनाई। बता दें कि दो दिन पहले बीसीए की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि घटना के समय वह घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी तभी एक अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा और उस पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शिकायत मिलने के बाद थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उपलब्ध तथ्यों, परिस्थितियों एवं छात्रा द्वारा बताए गए घटनाक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.