Faridabad News: नौकरी दिलाने के बहाने तीन लाख की ठगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। बिहार पुलिस में भांजे को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने अपनी बहन के बिहार पुलिस में होने का हवाला देकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराने के बाद पुलिस से रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भगत सिंह कॉलोनी, सेक्टर-4 निवासी रितेश कुमार सिंह के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को उसकी मुलाकात पंकज शाह नाम के युवक से हुई थी। पंकज उसके पड़ोस में रहने वाले रवि रंजन सिंह के गांव मसरख, जिला छपरा (बिहार) का रहने वाला है। आरोप है कि पंकज ने उससे कहा कि उसकी बहन ज्योति बिहार पुलिस में है और वह उसके भांजे को पुलिस में नौकरी लगवा देगा।
नौकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.