फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने आदर्श नगर, बल्लभगढ़ निवासी एक युवक से एक लाख 18 हजार 280 रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को नौकरी दिलाने वाली कंपनी का कर्मचारी बताकर पहले पंजीकरण शुल्क लिया। इसके बाद साक्षात्कार और दस्तावेजों की जांच के नाम पर अलग-अलग खातों में कई बार रुपये जमा कराए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसने नौकरी की तलाश में कई रोजगार संबंधी वेबसाइटों पर अपना विवरण डाल रखा था। 28 अक्तूबर को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को नौकरी दिलाने वाली कंपनी का कर्मचारी बताया और विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार कराने का भरोसा दिया। इसके लिए 2950 रुपये पंजीकरण शुल्क मांगा। युवक...