Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन
फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। नेहरू कॉलोनी और आसपास की बस्तियों में मकान तोड़े जाने के विरोध में रविवार को सैकड़ों लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवासीय कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति ने सोमवार शाम विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय तक भी मार्च निकालने की घोषणा की। नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सुबह बड़खल चौक पर सभा आयोजित की गई। इसमें नेहरू कॉलोनी, कल्याणपुरी, राहुल कॉलोनी, आदर्श नगर, बापू नगर, एसी नगर, इंदिरा कॉलोनी, जीवन नगर और राम नगर सहित कई बस्तियों के लोग शामिल हुए। सभा को सीटू और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संबंधित कॉलोनियों में वर्षों से लोग रह रहे हैं और उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.