Faridabad News: नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण से लग रहा जाम
फरीदाबाद, जुलाई 15 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। नेशनल हाईवे स्थित बस अड्डा चौक पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। रेहड़ी संचालकों और अवैध वाहनों के कब्जे से यातायात प्रभावित हो रहा है तथा लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिक और व्यापारी लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। दरअसल, बस अड्डा चौक शहर के सबसे व्यस्त यातायात केंद्रों में शामिल है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में वाहन और यात्री आते-जाते हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बढ़ते अस्थायी कब्जों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। कई बार पैदल यात्रियों को भी निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती है.
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.