फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। उटावड़ थाना हवालात में सैफ की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश है। घटना के बाद कांग्रेस विधायक आफताब अहमद शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- हवालात में चोरी के आरोपी की मौत, न्यायिक जांच शुरूविधायक की संवेदना विधायक ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थाने के पुलिस अधिकारियों की होती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उटावड़ थाना प्रभारी को निलंबित करने और संबंधित ...