फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह शहर में छह अगस्त को अधिवक्ता के घर हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी, सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-10 में आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले अधिवक्ता पंकज गुप्ता के घर में चोर ताला तोड़कर दाखिल हुए थे। अलमारी में रखी नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी चोरी किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। जांच के आधार पर 14 ...