फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: नूंह, अमित भाटिया। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर बुधवार से बिना रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के चालान किए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और यातायात पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट या बिना रजिस्टर्ड नंबर वाले ट्रैक्टरों पर निगरानी रखी जाएगी।

बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर निगरानी उन्होंने बताया क...