Faridabad News: नूंह में खंड शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त, दफ्तरों का कामकाज प्रभावित
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: नूंह, वरिष्ठ संवाददाता। नूंह जिले में शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त होने से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों की कमी के चलते सरकारी योजनाओं की निगरानी और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में परेशानी आ रही है। इसका असर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है। योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। नूंह जिले में खंड शिक्षा अधिकारी के पांच पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से संबंधित कार्यालयों का नियमित कामकाज प्रभावित हो रहा है। बता दें कि जिले में नूंह, तावड़ू, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और नगीना खंड हैं। इन खंडों में शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.