Faridabad News: नूंह के 49 सरकारी स्कूलों के बोर्ड परिणाम सुधारने के लिए चलेगा मिशन सफलता
फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग मिशन सफलता शुरू करने जा रहा है। इसके तहत कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और विद्यार्थियों को उपचारात्मक शिक्षण (रिमेडियल टीचिंग) के जरिए पढ़ाई में सुधार का अवसर दिया जाएगा। मिशन का लक्ष्य किसी भी विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शून्य प्रतिशत नहीं रहने देना और 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूलों की संख्या बढ़ाना है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि वर्ष 2025 के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणाम में जिले के 18 स्कूलों में दसवीं का पास प्रतिशत 40 से कम रहा था। वहीं, बारहवीं में ऐसे स्कूलों की संख्या 31 थी। इन 49 विद्यालयों के प्रदर्शन में सुधार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.