Faridabad News: नूंह के आठ बच्चों की हृदय सर्जरी होगी मुफ्त
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों के इलाज में बाधा न आए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवा रहा है। जिले के आठ बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा के लिए स्वीकृति मिल गई है। इनकी सर्जरी गुरुग्राम के नारायणा अस्पताल में हरियाणा सरकार के खर्च पर करवाई जाएगी। वहीं, सुनने में अक्षम पांच बच्चों को सुनने के यंत्र दिए जा चुके हैं, जबकि दस अन्य बच्चों को जल्द ये यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात बीमारियों और विकास संबंधी समस्याओं की पहचान कर उपचार सुनिश्चित कर रहा है। उप सिविल सर्जन डॉ. रजनीकांत के अनुसार, बच्ची जारा खान के कर्णावर्त प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.